Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में प्लांट हेड ने किया झंडोत्तोलन

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर टाटा मोटर्स में प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन हम राष्ट्र के उन वीर सपूतों को याद करते हैं, जिनके अथक परिश्रम और बलिदान के कारण 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली थी. यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, त्याग और तपस्या का ही परिणाम है, की आज हर एक भारतीय इज्जत, प्रतिष्ठा एवं मौलिक अधिकारों के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhananjay-yadav-and-niranjan-tanti-murder-accused-out-of-police-custody-anger-erupted-on-the-streets/">धनबाद

: धनंजय यादव व निरंजन तांती हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ़्त से बाहर, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

पूर्व प्लांट हेड ने परेड का निरीक्षण किया

उन्होंने ने कहा कि सभी जानते है की आजादी से अब तक हमारे देश में आधुनिक तकनीक से कृषि, स्वास्थ्य एवं कल्याण, इंजीनियरिंग एवं प्रद्योगिकी के साथ स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विश्वपटल पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख रहा है. हाल ही में चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण इसका बेहतरीन उदाहरण है. इस सफलता से प्रेरित हो कर आइये, हम सब भी अपनी भागीदारी से अपने देश को, निरंतर विकास के पथ पर आगे ले चले और एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करें. इससे पूर्व प्लांट हेड ने परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sonari-airport-will-now-be-powered-by-solar-energy-two-megawatt-solar-panels-installed/">जमशेदपुर

: सोनारी हवाई अड्डा अब सौर ऊर्जा से होगा संचालित, लगा दो मेगावाट सोलर पैनल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही