Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण किया गया. विभिन्न प्रकार के 10 पौधा लगाए गए. मौके पर कॉलेज के चैयरमेन बी चंद्रशेखरन ने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधा लागाकर पर्यावरण को संरक्षित करे. वही कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना सबसे बड़ी जरूरत है. पर्यावरण बचेगा तब ही हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा. समझना होगा कि संपूर्ण मानव का अस्तित्व प्रकृति पर ही निर्भर है. पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से महा सचिव उषा रामनाथन, गीता नटराजन, डॉ.जूही समर्पिता, बीरेंद्र पांडे, बाबू राव, जूलियन एंथोनी, मालती, भीम आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पलामू:">https://lagatar.in/palamu-mp-and-mla-participated-in-bjps-great-public-relations-campaign/">पलामू:
बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए सांसद व विधायक [wpse_comments_template]
बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए सांसद व विधायक [wpse_comments_template]
Leave a Comment