Search

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्कर्स कॉलेज में किया गया पौधरोपण

Jamshedpur Dharmendra Kumar : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सोमवार को पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. सुभाषचंद्र दास द्वारा कुल ग्यारह पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए. मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनेक प्रकार से पर्यावरण के संरक्षण करने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं. अपने छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम सभी इस पृथ्वी पर मानव जीवन के लिए आवश्यक पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्य कर सकते हैं. पौधारोपण कार्यक्रम की प्रभारी मनोविज्ञान की प्रो. वाजदा तबस्सुम ने एनएसएस वॉलेंटियर्स को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया. पौधरोपण कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. एससीदास, प्रो. संगीता कुमारी, हिंदी विभाग के प्रो. हरेन्द्र पंडित, एनएसएस वॉलेंटियर्स के साथ कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं, एवं कर्मचारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jalminar-bad-in-kharida-drinking-water-crisis-deepens/">डुमरिया

: खड़िदा में जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp