Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केपीएस कदमा में चला पौधरोपण अभियान

Jamshedpur (Anand Mishra) : कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से वार्षिक पौधरोपण अभियान चलाया गया. अभियान में रोटरी क्लब की अध्यक्ष सतनाम कपोला, अतिथि सचिव मांगी लाल चावला, डॉ विजया भरत, डॉ नीना गुप्ता एवं अनिल पांडे शामिल हुए. इस अवसर पर केरला पब्लिक स्कूल, कदमा की शैक्षणिक निदेशक लक्ष्मी शरत्, प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी, हेडमिस्ट्रेस अलमेलु रविशंकर एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : उफ्फ…गर्मी">https://lagatar.in/oops-hi-ray-electricity-in-summer-full-load-electricity-ranchi-still-power-cut/">उफ्फ…गर्मी

में हाय रे बिजली,रांची को फुल लोड बिजली फिर भी पावर कट
अभियान की शुरुआत स्कूल के छात्रों द्वारा स्वागत गीत से हुई. स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला मुखर्जी ने अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया. कक्षा एक और छह के छात्रों ने “हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व” पर अपने विचार साझा किए. इसके बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इसमें एनसीसी कैडेट और ईको क्लब के छात्रों की सहायता से कक्षा एक और कक्षा छह के छात्रों के नाम पर स्कूल परिसर में 50 फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए. शर्मिला मुखर्जी ने विद्यार्थियों को संकल्प लेकर पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया. रोटेरियन सतनाम (प्रेसिडेंट रोटरी क्लब) ने वृक्षा रोपण के महत्व पर प्रकाश डाला. अलामेलु रविशंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही