Search

 
 
 

जमशेदपुर : आउटडोर गतिविधि के तहत प्ले स्कूल के बच्चों ने किया सीएच एरिया का भ्रमण

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : सीएच एरिया स्थित प्ले स्कूल "स्टेप बाय स्टेप विद डॉली आंटी" ने मंगलवार को अपने छात्रों के लिए एक आउटडोर गतिविधि का आयोजन किया. बच्चों को सीएच एरिया के चारों ओर एक रिक्शा के जरिए भ्रमण करवाया गया. इससे बच्चों को बाहरी दुनिया के बारे और अपने परिवेश के बारे में समझने का अवसर मिला. आउटडोर गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहरी दृश्यों, ध्वनियों और अनुभवों से परिचित कराना था. प्रिंसिपल डॉली उपाध्याय ने कहा कि सीखना पाठ्यपुस्तकों से कहीं आगे तक फैला हुआ है. बाहर जाकर और खुद को वास्तविक दुनिया के अनुभवों में डुबोकर, बच्चें पर्यावरण के साथ गहरा संबंध विकसित कर सकते है. प्ले स्कूल बाहरी गतिविधियों का आयोजन जारी रखने की योजना बना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों को एक अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त हो जो कक्षा की दीवारों से तक फैली हुई ना हो. इसी क्रम में शुक्रवार को बच्चों को आर्मी कैंप ले जाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goswami-tulsi-das-saraswat-will-be-honored-with-deputy-commandant-kamal-kumar/">जमशेदपुर

: गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान से सम्मानित होंगे डिप्टी कमांडेंट कमल कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही