Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को सात खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित करने वालों में कुमार करण, नंदन कुमार, भानु आनंद, निहाल सिंह, जुनेद अशरफ, अनीश गुप्ता तथा एम नवीन शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित अपने राज्य का नाम रौशन किया है. इनका चयन फरवरी 2023 में इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के आईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर ओडिशा के लिए हुआ था. इस टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : लाईफ">https://lagatar.in/pansas-and-rajya-sabha-mp-representative-inspected-life-line-express-health-camp/">लाईफ
लाईन एक्सप्रेस स्वास्थ्य शिविर का पंसस और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
: कुम्हारमुंडा प्रधानपाली में सरना प्रार्थना सभा आयोजित
लाईन एक्सप्रेस स्वास्थ्य शिविर का पंसस और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
विभिन्न प्रतियोगिता में इनका प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट
इन खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के द्वारा आयोजित रोहिंटन बेरिया ट्रॉफी में सराहनीय प्रदर्शन किया. जिसमें सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए भानु आनंद को विज्जी ट्रॉफी, कुमार करण को बेस्ट परफॉर्मेंस इन इंटर यूनिवर्सिटी तथा नंदन कुमार को एक ओवर में चार विकेट लेने के लिए पुरस्कार दिया गया. कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज चैंपियनशिप 2023 भी इन सात खिलाड़ियों के नाम रहा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sarna-prayer-meeting-organized-in-kumharmunda-pradhanpali/">मनोहरपुर: कुम्हारमुंडा प्रधानपाली में सरना प्रार्थना सभा आयोजित
Leave a Comment