Search

 
 
 

जमशेदपुर : विशेष ओलंपिक 2023 में 8 पदक जीत कर शहर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 17 से 25 जून तक आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल 2023 में 8 पदक जीत कर शहर लौटने पर खिलाड़ियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस संबंध में टीम मैनेजर सतबीर सिंह ने कहा कि भारतीय टीम में झारखंड के कुल 5 खिलाड़ी शामिल थे. झारखंड के सभी खिलाड़ीयों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से प्रदेश के साथ ही देश का भी नाम रौशन किया है. उन्होंने बताया कि जहां साइकिलिंग में इंदू प्रकाश ने एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता वहीं बैंडमिंटन में पूनम कुमारी ने डबल एवं सिंगल में दो गोल्ड, रीतेश कुमार ने बैडमिंटन में एक गोल्ड और दो सिल्वर और पावर लिफ्टिंग में सोनम कुमारी ने दो कांस्य पदक हासिल किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-with-the-efforts-of-mp-geeta-koda-the-work-of-har-ghar-jal-yojana-started-in-guava-west-panchayat/">नोवामुंडी

: सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गुवा पश्चिमी पंचायत में हर घर जल योजना का कार्य शुरू

दर्घटनाग्रस्त होने के कारण पदक से चुके केदार नारायण 

[caption id="attachment_684220" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/JSR-Olympic-2023-2_828.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पदक विजेता खिलाड़ी.[/caption] सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान साइकिलिस्ट केदार नारायण दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पदक से चुक गए. गुरुवार को देर रात शहर लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. झारखंड की टीम में नरेद्र हांसदा साइकिलिंग में और पीजेएस मूर्ति बैंडमिंटन में प्रशिक्षक के तौर पर शामिल थे. सतबीर सिंह ने बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते. भारतीय टीम में कुल 202 खिलाड़ी शामिल थे. इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 75 स्वर्ण 76 रजत और 51 कांस्य पदक जीते. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही