Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री ने पुरी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Jamshedpur (Rohit kumar) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को वर्चुअल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन सुचारू रूप से नियमित अपने समयानुसार चलेगी. यह ट्रेन संख्या 22895 हावड़ा प्रातः 6:10 बजे खुलेगी और दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी. पुरी से यह ट्रेन संख्या 22895 दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव खड़कपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योझर रोड, कटक भुवनेश्वर तथा खोरधा रोड पर होगा. इस ट्रेन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे. वहीं साउथ ईस्टर्न रेलवे के भी कई अधिकारी मौजूद थे. खड़गपुर स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन का भव्य रूप से स्वागत किया गया. ट्रेन में ही रेल मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि यह साउथ ईस्टर्न रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है, जल्द ही कई अन्य ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले ट्रेनों की संख्या काफी कम थी वहीं कई हाईटेक ट्रेन भी नही थी पर 2014 के बाद से ट्रेनों की संख्या में विस्तार हुआ और कई सेमी हाई स्पीड भी चलाई गई जिसमे वंदे भारत एक है. यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस है.

जल्द ही हावड़ा–टाटानगर रूट पर भी वन्दे भारत

रेल मंत्री ने कहा कि साउथ ईस्टर्न रेलवे में यह पहली वंदे भारत ट्रेन है. इसमें चेयर कार है. लोग बैठ कर सफर कर सकते है पर जल्द ही 500 किमी से ज्यादा दूरी के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी जिसमे स्लीपर कोच भी होंगे वहीं 100 किमी तक की दूरी के लिए भी वंदे भारत चलेगी जिसे वंदे भारत मेट्रो नाम दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जून तक सभी राज्यों में वंदे भारत चलाई जाएगी वहीं जल्द ही हावड़ा–टाटानगर रूट में भी वंदे भारत चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही