Jamshedpur ( Sunil Pandey) : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहुंच नहीं होने कारण ग्रामीणों को हो रही समस्याओं का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्रामीण सुदुरवर्ती क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है. इंटरनेट कनेक्टविटी एवं मोबाइल टावरों की स्थापना के लिए वे विगत 2-3 वर्षों से प्रयासरत हैं. परन्तु अभी तक सफलता नही मिल पायी है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-singhara-program-organized-in-satyanarayan-temple/">चाकुलिया
: सत्यनारायण मंदिर में सिंघारा कार्यक्रम आयोजित
सरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो
: सत्यनारायण मंदिर में सिंघारा कार्यक्रम आयोजित
इन क्षेत्रों में नहीं है मोबाइल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी
सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के झांटीझरना, गुडाबांधा, हडियान,जियान, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड के अंतर्गत बर्डीकानपुर, फलदोहा, दक्षिणासोल, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा प्रखंड अंतर्गत जोडिसा, हुडुमबिल, बोडाम, लायलम, मुकरूडीह, भुईयासिनान एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ, भागाबांधडीह, कोवाली के ग्रामीण इलाको में इंटरनेट कनेक्टविटी एवं मोबाईल टावर नहीं रहने के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/if-the-central-government-gives-dues-then-ganga-yamuna-will-flow-in-jharkhand-jagarnath-mahato/">केंद्रसरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो
Leave a Comment