Search

 
 
 

जमशेदपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के पोटका प्रखंड, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पीएम के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान पोटका प्रखंड के हेंसलआमदा पंचायत भवन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मानगो नगर निगम अंतर्गत अंतर्गत मानगो बाजार मैदान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत बालक मध्य विधालय में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार समेत विभिन्न मंडल अध्यक्षों के संग हजारों लोगों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : एक्सएलआरआइ">https://lagatar.in/xlri-maxi-fair-to-be-held-on-20-21-january/">एक्सएलआरआइ

: 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/bjp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

योजनाओं के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी

संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भारत तब सुनिश्चित होगा जब चार जातियां गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्त होंगी. इस यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी सही लाभार्थी छूट न जाए. उन्होंने कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है, लगभग 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है. यह यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है. इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों को मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से कई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया एवं कई लोगों के आवेदन पत्र को भरवाकर जमा कराया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-demands-ban-on-measurement-of-tenant-land/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग

पार्टी के यह नेता थे उपस्थित

इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, संजीव कुमार, हरिकिशोर तिवारी, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, संदीप शर्मा बौबी, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, राजीव रंजन सिंह, दशरथ चौबे, अशोक सिंह चौहान, लकी सिंह राजपूत, नित्यानंद सिन्हा, विजय सिंह, तन्मय झा, शिवप्रकाश शर्मा, सुशील पांडेय, मीणा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, अनमोल शर्मा, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, सुनील शर्मा, तरविंदर भाटिया, पिंटू सैनी, विवेक सिंह, ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, सांवरलाल शर्मा, नारायण सिंह, नितिन झा, गणेश रजक, अनूप खां, राजा सिंह, प्रभाकर प्रसाद, अजय दास, जगदीश लाल, राजेश रिंगसिया, रितेश जैन, इंदर तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही