Search

 
 
 

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल से 40 योजनाओं का पीएम 26 को करेंगे शिलान्यास

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत कुल 40 योजनाओं का 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इसकी तैयारी में चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी जुटे हुए हैं. इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनियर डीसीएम गजराज सिंह चारण ने बताया कि इस बार बजट में चक्रधरपुर रेल मंडल की 40 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा परियोजनाओं को शामिल किया गया है. चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में 13 एलएचएस, 6 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), 4 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और 6 सबवे के साथ कुल 11 स्टेशन पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया हैं. ये पहल न केवल यात्री अनुभव को बढ़ाएगी बल्कि क्षेत्र में रेलवे परिचालन की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने में भी योगदान देगी. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-elderly-womans-leg-amputated-after-being-hit-by-passenger-train-referred-to-rims/">चंदवा

: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला का पैर कटा, रिम्स रेफर

इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास 

चक्रधरपुर रेल मंडल के जिन स्टेशनों में पुनर्विकास होना है उनमें टाटानगर, बड़ा जामदा, बिमलागढ़, चाईबासा, चक्रधरपुर, डोंगवापोसी, गम्हरिया, जरौली, रायरंगपूर, पंपोश और सीनी शामिल है. इसके अलावा खड़गपुर टाटा और टाटा राउरकेला रेल लाइन के बीच कई एलएचएस, आरओबी, आरयूबी और सबवे का निर्माण किया जाना है. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-125-units-of-free-electricity-instead-of-100-champai-cabinet-approved-the-proposal/">अब

100 की जगह 125 यूनिट फ्री बिजली, चंपाई कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

नोवामुंडी : नैनो कार पलटने से दो व्यक्ति घायल

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Noamundi-Nano-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : चाईबासा की ओर से आ रही एक नैनो कार गाड़ी संख्या जेएच 01एएन 5235 कोचड़ा गांव स्थित जामडीह में सड़क के नीचे खेत में पलट गई. कार पलटने से कार में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे की है.जानकारी के अनुसार रांची के रहने वाले अशोक ओझा अपने दो साथियों के साथ जयंतगढ़ जा रहे थे. इतने में कोचड़ा गांव के जामडीह पहुंचने पर एक तीखा मोड़ आ गया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-said-sandeshkhali-case-is-oppositions-campaign-to-erase-sanatam-dharma/">भाजपा

ने कहा, संदेशखाली मामला सनातम धर्म को मिटाने का विपक्ष का अभियान है
चालक ने अपना संतुलन खो बैठा, जिससे नैनो कार सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गई. कार में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उसे जगन्नाथपुर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉक्टर दोनों का इलाज कर रहे हैं. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही