Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर निवासी 53 वर्षीय रसिदा खातून के साथ 15 मार्च को उनके जेठ आमिर खान और जेठानी नेहा खान ने मारपीट की थी. इस मामले में रसिदा ने टेल्को थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. सोमवार को रसिदा पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश होकर एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. एसएसपी ने मामले की लिखित शिकायत करने को कहा है. पीड़िता ने बताया कि उनके जेठ आमिर खान घर की फोटो ले रहे थे. इस पर जब उन्होंने आमिर से कहा कि आखिर घर की फोटो क्यों ले रहे हो तो आमिर ने कहा कि वह व्यापार के लिए लोन लेना चाहता है. बात बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गई. आमिर और नेहा ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम और फिर टीएमएच में भर्ती कराया गया था. अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-will-give-training-to-students-for-common-university-entrance-test/">जमशेदपुर

: एबीवीपी देगा विद्यार्थियों को कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही