Jamshedpur : लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है. इस क्रम में मंगलवार देर रात ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने हल्दीपोखर में इंटर स्टेट चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. ग्रामीण एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर दक्ष रहने, किसी भी तरह का भयादोहन न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट, ग्रामीण एसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण
Last Updated: Apr 17, 2024 12:00 AM (IST)