Search

 
 
 

जमशेदपुर : हत्या की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

 
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानूभट्टा निवासी राजू प्रसाद, रोहित भुईयां, बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी राहुल कुमार यादव और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी जे राहुल शामिल हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और दो मोबाइल भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस के लाल बाबा फाउंड्री के पास कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं जो हत्या की योजना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-filaria-eradication-program-in-the-district-from-february-10-to-25-preparations-complete/">बोकारो

: ज़िले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, तैयारी पूरी

इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं - एसएसपी 

सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर के नेतृत्व में बर्मामाइंस और बिरसानगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान चारों अपराधियों को पकड़ा गया. पकड़ाए अपराधियों में राजू प्रसाद की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पूछताछ में सभी ने बताया कि वे लोग किसी की हत्या की योजना बना रहे थे. हालांकि अपराधी किसकी हत्या की योजना बना रहे थे एसएसपी ने इसे राज ही रखा है. एसएसपी का कहना है कि अपराधियों से पूछताछ जारी है संभवतः इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही