Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी और छिनतई मामले में पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में सोमवार को चोरी और मोबाइल छिनतई के मामले में मानगो, जुगसलाई और बिष्टुपुर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. जुगसलाई पुलिस ने 25 फरवरी को गद्दी मोहल्ला निवासी असलम गद्दी के पास से गाड़ी का पार्टस चोरी करने के मामले में ग्वाला पट्टी धर्मशाला रोड निवासी अमील गद्दी और हरिजन बस्ती निवासी कुणाल परिहार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया लोहे का रिम भी बरामद किया है. दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-118-shyam-devotees-offered-marks-in-khatu-dham/">जमशेदपुर

: 118 श्याम भक्तों ने खाटू धाम में चढ़ाये निशान

बिष्टुपुर में वृद्धा से मोबाइल छिनतई करने वाला दो गिरफ्तार

बिष्टुपुर पुलिस ने भी के रोड के पास राह चलती एक वृ्द्धा से मोबाइल की छिनतई करने के मामले मे आदित्यपुर सतबहिनी निवासी बाबुल कुमार और सालडीह बस्ती निवासी सोनू सोनकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. घटना 20 फरवरी की है. इस मामले में वृद्धा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loss-of-rs-1-19-crore-due-to-fire-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में आग लगने से 1.19 करोड़ रुपए का नुकसान

कदमा में मोबाइल छिनतई करने वाले आदित्यपुर के दो युवक पकड़ाए

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले आदित्यपुर आशियाना ट्रेड सेंटर के पास रहने वाले दीपक कुमार महतो और ईएसआई अस्पताल के पास रहने वाले जसप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही में छीना गया मोबाइल बरामद किया है. घटना रविवार की है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-an-action-plan-will-be-ready-to-release-the-water-coming-out-of-the-drains-into-the-rivers-after-treatment/">जमशेदपुर

: नालियों से निकलने वाले पानी को ट्रीटमेंट के बाद नदियों में छोड़ने की कार्ययोजना होगी तैयार

मानगो से बाइक चोर गिरफ्तार, वारंटी को भी पुलिस ने भेजा जेल

मानगो स्थित कुमरुम बस्ती निवासी मोहन हेंब्रम की बाइक 15 अगस्त 2022 को घर के बाहर से चोरी हो गई थी. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पारडीह शिव मंदिर के पास रहने वाले संजय मुखर्जी उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है. पुलिस संजू के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है. इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट वारंटी मानगो दाईगुटू कावेरी रोड निवासी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही