Search

 
 
 

जमशेदपुर : तड़ीपार अपराधी गुरुदयाल सिंह को पुलिस ने टेल्को से किया गिरफ्तार

 
Jamshedpur : टेल्को आजादबस्ती निवासी तड़ीपार अपराधी गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे को टेल्को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुदयाल को जिला उपायुक्त ने तड़ीपार घोषित किया गया था. सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गुरुदयाल तड़ीपार के आदेश का अवहेलना करते हुए जेम्को गुरुद्वारा के पास आया हुआ है और अपने अन्य साथियों को सक्रिय करने का प्रयास कर रहा है जिससे कोई बड़ी घटना के अंजाम की संभावना है. सूचना पर एसएसपी के आदेश पर एएसपी सिटी के नेतृत्व में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. गुरुदयाल पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है. मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही