Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत महतो पाड़ा रोड निवासी मो. अरशद के घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले अरमान नामक युवक को जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अरमान पुरानी बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने अरमान के पास से चोरी की तीन मोबाइल भी बरामद किया है. वह पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sponge-and-iron-ore-loaded-in-trucks-are-being-cut-indiscriminately-at-night/">किरीबुरू

: रात में धड़ल्ले से ट्रकों में लदे स्पंज व आयरन ओर की हो रही है कटिंग
अरमान चोरी की मोबाइल को सस्ते दामों में बेच दिया करता था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे मो. अरशद के घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर ली गई थी. घटना के बाद अरशद ने थाने में शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की और घटना के कुछ घंटो के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया. पुलिस अरमान को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-laid-foundation-stone-of-road-construction-work/">चाईबासा

: विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही