Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत ढेडाम निवासी 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुंदर सरदार को गिरफ्तार किया है. सुंदर कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी का रहने वाला है. पुलिस ने नाबालिग को सुंदर के घर से बरामद किया है. शुक्रवार को नाबालिग का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी सुंदर को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-illegal-mini-liquor-factory-in-sidgoda-liquor-worth-1-50-lakh-recovered/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1.50 लाख की शराब बरामद

19 अप्रैल से नाबालिग थी लापता

नाबालिग 19 अप्रैल से ही अपने घर से लापता थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर नाबालिग का पता नहीं चला. अंत में 27 अप्रैल को मामला थाना पहुंचा. नाबालिग के पिता ने सुंदर के खिलाफ अपनी बेटी को शादी की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सुंदर के घर से नाबालिग को बरामद कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही