Search

 
 
 

जमशेदपुर : उदय चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन को दबोचा

 
Jamshedpur : गोलमुरी नामदा बस्ती में 4 सितंबर की रात के 10.45 बजे हुई उदय चौधरी की हत्या के मामले में गोलमुरी पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसमें नामदा बस्ती लाइन नंबर 4 का रहने वाला विनित सिंह, केबुल टाउन टिनप्लेट का रहने वाला अमरीक सिंह उर्फ विक्की ब च्चा और नामदा बस्ती लाइन नंबर चार का वीर सिंह को गिरफ्तार किया है. तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-drowned-bishto-recovered-at-kadma-chhathghat/">जमशेदपुर

: कदमा छठघाट पर डूबे बिष्टो का शव बरामद

सिर पर गोली मारकर की गयी थी आदित्य की हत्या

गोलमुरी डीएस फ्लैट के रहने वाले उदय चौधरी की हत्या 4 सितंबर की रात सिर पर गोली मारकर की गयी थी. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया था. फुटेज के माध्यम से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची है. घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने विनित सिंह और अमन सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में खुलासा एसएसपी गुरुवार को ही प्रेसवार्ता करके करेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-house-near-jharia-bastakola-gaushala-mor/">धनबाद:

झरिया बस्ताकोला गोशाला मोड़ के समीप घर में मिला युवक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही