Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच पर अवैध वसूली करते पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कस्टम एंड एक्साइज विभाग का असिस्टेंट कमिश्नर बताकर एनएच 33 पर वाहन चालकों पर धौंस जमाकर वसूली करने के मामले में एमजीएम पुलिस ने रविवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से वसूले गए 50000 रुपए के अलावा एक एयरगन भी बरामद किया गया है. दोनों आरोपी कोलकाता बालीगंज के रहने वाले हैं. एक का नाम परमजीत सिंह है और दूसरे का सुशांतो बेरा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-inaugurated-the-puja-pandal-of-road-no-14/">आदित्यपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रोड नंबर 14 के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

गुप्त सूचना पर एमजीएम पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे पर कस्टम एंड एक्साइज विभाग के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि के लिए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब पाया कि दोनों फर्जी हैं. कस्टम व एक्साइज का अधिकारी बताने वाला दोनों व्यक्ति भी फर्जी है. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों के पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया गया है. दोनों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही