Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला से बैग छिनतई में पुलिस ने दो को दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 25 अगस्त को हनुमान मंदिर के पास रहने वाली रंजना पांडेय से बैग छिनतई करने के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस ने छिनतई की मोबाइल और नकद 2000 रुपये भी बरामद कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरफ्तार बदमाशों में बिरसानगर जोन नंबर 2 आसु कॉलोनी का हर्ष उर्फ ओम शर्मा और सिदगोड़ा ओझा बगान का दलजीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छिनतई की मोबाइल दलजीत के पास से बरामद किया है और बाइक ओम के घर से पुलिस ने बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attack-on-brick-trader-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में ईंट कारोबारी पर हमला

पति के साथ स्कूटी के पीछे बैठी थी महिला

घटना के दिन 3.45 बजे रंजना पांडेय अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार थी और पीछे बैठी हुई थी. ह्यूम पाइप बस स्टैंड के ठीक आगे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मारकर हाथ से बैग की छिनतई कर फरार हो गये. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाने में महिला के पति जयप्रकाश पांडेय के बयान पर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-5300-snatched-by-attacking-in-sonari/">जमशेदपुर

: टाटा कंपनी ने एसएसपी को दिये 200 रेनकोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही