Search

 
 
 

मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के घर की जमशेदपुर पुलिस ने की कुर्की

 
Jamshedpur :  कई निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने वाली गाजियाबाद की कंपनी मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह की अग्रिम जमानत याचिका झारखंड उच्च न्यायलय ने खारिज कर दी. इसके बाद गुरुवार को जमशेदपुर पुलिस ने इनके बिहार के वैशाली जिला स्थित आवास की कुर्की जब्ती की. जमशेदपुर पुलिस ने वैशाली पुलिस के साथ मिलकर वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत दामोदरपुर स्थित आवास में कुर्की की. इसे भी पढ़ें : दिव्यांगता">https://lagatar.in/dc-inspected-the-disability-check-up-camp/">दिव्यांगता

 जांच शिविर का डीसी ने किया निरीक्षण समेत गढ़वा की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

ये है मामला

बता दे कि कंपनी ने 22 अगस्त 2019 में गाजियाबाद से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. उसके एमडी चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह हैं. कंपनी निवेशकों को 15 से 18 प्रतिशत प्रति माह उनके इन्वेस्टमेंट के आधार पर प्रॉफिट प्रदान करती थी. कहीं कंपनी से जुडे़ लोगों के पर्दे के पीछे का खेल समय से पहले खुल नहीं जाये और निवेशकों का उन पर विश्वास बना रहे, इसे लेकर दो साल तक निवेशकों को समय पर प्रॉफिट भी दिया गया. इससे निवेशकों को भी धंधा काफी मुनाफा देनेवाला लगा. बाद में कंपनी ने निवेशकों को पैसे देना बंद कर दिया था. इसको लेकर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही