Search

 
 
 

कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर पुलिस बना ओवरऑल रेंज चैंपियन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में चल रहे कोल्हान क्षेत्रिय पुलिस ड्यूटी मीट-2023 का शुक्रवार को समापन हो गया. इस दौरान जमशेदपुर जिला पुलिस ओवरऑल रेंज चैंपियन रही. जिला पुलिस की ओर से गठित टीम ने ऑलराउंड सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया और अधिकतम विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल रेंज चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया. इस ड्यूटी मीट में गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार का सराहनीय योगदान रहा. उन्होंने तीन विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं एक विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-people-counted-achievements-of-9-years-of-central-government/">आदित्यपुर

: भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की 9 साल की गिनाई उपलब्धियां

कई पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित

भूषण कुमार के अलावा सीतारामडेरा थाना के एसआई राजेश कुमार झा, सिदगोड़ा थाना के एसआई नितेश ठाकुर, गालुडीह थाना प्रभारी सुख सागर चौधरी, गोलमुरी थाना के एसआई निलेश कुमार, बिष्टुपुर थाना के एसआई कुमार सौरभ, टेल्को थाना के एएसआई मंटू कुमार, सोनारी एयरपोर्ट के रघुनाथ पांडेय, डीआईजी कार्यालय के मो शहनवाज, एचआरएमएस शाखा के ललित कुमार महतो, पुलिस केंद्र के कृष्णचंद्र मुंडारी, श्वान दस्ता के कमलेश कुमार सिंह, उत्तम कुमार और ट्रैकर डॉग जुलियट को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही