Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : आजादी के अमृत महोत्सव पर 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Bahragora : बुधवार को बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में बहरागोड़ा मंडल कार्यसमिति तथा बुथ समिति के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर आगामी 10 अगस्त को बहरागोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक हजार से अधिक युवा एवं महिलायें भाग लेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक गांव में प्रभात फेरी निकालकर स्वतंत्रता के लिए शहादत देने वाले क्रान्तिकारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें. उन्होंने कहा कि इस 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अविस्मरणीय बनायें. बैठक को वरीय नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, जिला मंत्री सह हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी निर्मल दुबे, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा तथा उत्पल पैड़ा, भाजयुमो जिला मंत्री सुमंत होता, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा ने भी संबोधित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Bahragora-Azadi-1.jpg"

alt="" width="1280" height="767" /> इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-leader-wrote-a-letter-to-the-deputy-commissioner-demanding-construction-of-a-dilapidated-road-from-derwan-to-pauseta/">चक्रधरपुर

: भाजपा नेत्री ने उपायुक्त को पत्र लिख डेरवां से पौसेता तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता दीपंकर साव,कृष्णा पाल,बिना पात्र, मोनालिसा मइती, छाया जाना,मिंटू नायक, मिहिर दलाई, कमलकांत बेरा,कामलकृष्ण बारीक, लंबोदर हांसदा, हीरालाल पात्र, पार्थो बेरा,मेघु नायक, सुशांत गिरी,रबिन्द्र पात्र, प्रोबोध साव,ताबू भुइयां, अम्बु घोष, बबलू दंडपात,आनंद साव,देबदत्त पात्र, देबदत्त मंडल, बिकास सिंह,गौरहरी बेरा,गिरिधारी कुंडू, नसीम अख्तर, कमलेश साव, स्वरूप पाणिग्राही, पुलिन पैरा,राजू महतो,पीताम्बर मुर्मु, मिथुन जाना,माणिक राय,मुना पाल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही