Search

 
 
 

जमशेदपुर: टेल्को चोरी में पुलिस ने एक को दबोचा, सामान बरामद

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी चिन्मया स्कूल के पास रहने वाली अंजली सिंह के घर में 23 जुलाई की सुबह दिन-दहाड़े हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा टीआरएफ कंपनी के पास रहने वाले पिबास महतो उर्फ भोकु को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. इसमें एक पीस चांदी का सिक्का, पांस पीस चांदी का पान पत्ता, पांच पीस चांदी का छोटा सुपारी, एक पीस चांदी की कटोरी, एक फुट लंबा पेचकस, दो फुट लंबा लोहे का पाइप, ताला काटने वाला रॉड आदि बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-red-handed-while-stealing-bicycle-in-jugsalai-gaya-jail/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में साइकिल चोरी करते रंगेहाथ धराया, गया जेल

बर्मामाइंस और टेल्को थाने में है पांच मामले दर्ज

टेल्को पुलिस का कहना है कि भोकु के खिलाफ टेल्को और बर्मामाइंस थाने में कुल पांच मामले दर्ज हैं. इसमें टेल्को थाने में एक मामला और बर्मामाइंस में चार मामले शामिल है. पहली बार बर्मामाइंस पुलसि ने 12 नवंबर 2017 को जेल भेजा था. इसके बाद 25 अप्रैल 2018, 6 जुलाई 2019, 27 सितंबर 2019 और टेल्को थाने 9 मार्च 2020 को मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-from-haryana-for-sending-obscene-videos-to-women/">जमशेदपुर:

महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला हरियाणा से गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही