: सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर डीसी ने दी श्रद्धांजलि
घर के हर कमरों के दीवारों में लिखा है ओम
[caption id="attachment_575443" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस[/caption] ओल्ड सुभाष कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान में मीरा पहले तल्ले में रहती है. इसी घर के एक कमरे में अमरनाथ का शव पाया गया. शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और शरीर पर कीड़े लग चुके थे. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. शव के आस-पास पूजन सामग्री रखी हुई थी जिसे देखकर ऐसे लग रहा था कि किसी ने कमरे में तंत्र विद्या का इस्तेमाल किया हो. इधर, पुलिस ने जब घर के सभी कमरे की जांच की तो हर कमरे की दीवारों पर ओम लिखा पाया. इसके अलावा एक कमरे को पूजा घर बनाया हुआ था जहां भगवान की तस्वीर लगी हुई थी. जिस कमरे में मीरा सिंह रहती थी उस दीवार पर कई बातें लिखी हुई थी जिसे पेंट कर मिटाने का प्रयास किया गया है. दीवार पर लिखा है कि "ये सभी मेरी सासू मां और चौधरी मीरा सिंह के हत्यारे है". दीवार पर कई नाम भी लिखे गए है जिसे मिटा दिया गया है. घर की छत पर भी कई समानों को जलाया गया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
रियल स्टेट से लेकर स्क्रैप तक का था कारोबार
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरनाथ सिंह का रियल स्टेट और स्क्रैप का कारोबार था. इसके अलावा बोकारो में एक कंपनी भी थी. घर रहने के बावजूद दोनों पति-पत्नी मून सिटी में फ्लैट लेकर रहते थे. कारोबार में लगातार घाटा होने के बाद से चार साल पूर्व दोनों वापस घर में शिफ्ट हो गए. लोगों के अनुसार अमरनाथ दिवालिया हो गए थे. घर में मौजूद दोनों कारें बिक गई थी. इसके बाद से उनकी स्थिति खराब होती चली गई. लोगों ने अमरनाथ को अखिरी बार 26 फरवरी को देखा था उसके बाद से अमरनाथ नजर नहीं आए. संभवत: 27 फरवरी को ही उनकी हत्या कर दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-preparation-of-new-education-policy-and-shortage-of-teachers-from-new-session-in-kolhan-university/">जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में नये सत्र से नई शिक्षा नीति की तैयारी और शिक्षकों का टोटा

Leave a Comment