Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा से दो आर्म्स पैडलर्स चढ़े पुलिस के हत्थे, चार देशी कट्टा व नौ जिंदा कारतूस बरामद

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की सिदगोड़ा पुलिस ने अंतर्राज्जीय आर्म्स सप्लायर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. दोनों आर्म्स पैडलर्स परसुडीह निवासी अजीत बेहरा उर्फ दीपक और ओडिशा के मयूरभंज जिला निवासी सुरेश माटिया उर्फ अजय मटिया है. पुलिस ने दोनो के पास से 3.15 बोर के चार देसी कट्टा और नौ जिंदा गोलियां बरामद की है. बुधवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाशदीप प्लाजा के पास कुछ लोग आर्म्स की खरीद बिक्री करने आ रहे हैं. इसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से देशी कट्टा एवं गोलियां बरामद हुई. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं. इन दोनों के द्वारा अलग-अलग राज्यों में आर्म्स की सप्लाई की जाती है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/non-bailable-warrant-issued-against-nine-including-mla-mamta-devi-know-what-is-the-matter/">विधायक

ममता देवी सहित नौ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

मुंगेर से लाते थे हथियार

एसएसपी ने बताया कि इस गैंग में शामिल सदस्य बिहार के मुंगेर से सस्ते दाम में आर्म्स खरीदकर लाते थे तथा उसे दोगुने-तीन गुने दाम में बेचते थे. जिसका इस्तेमाल छुटभैये अपराधी करते थे. दोनों पुछताछ में पुलिस को बताया कि वे सभी बीते चार सालों से यह काम कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अब तक उसके द्वारा कितने अपराधियों को आर्म्स बेचा गया है. शेष साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है. उनके पकड़ाने के बाद मामले में अन्य गिरफ्तारियां होंगी. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-contract-workers-came-out-in-support-of-the-ongoing-strike-of-ucil-workers/">जादूगोड़ा

: यूसील कर्मियों की जारी हड़ताल के समर्थन में उतरे ठेका मजदूर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही