Search

 
 
 

जमशेदपुर : खरीदार बनकर पुलिस ने दो बाइक चोर को पकड़ा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने खरीददार बनकर चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को पकड़ा है. पकड़े गए चोरों में बिरसानगर संडे मार्केट के पास रहने वाले ओम कुमार और लालटांड निवासी सूरज कुमार शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि 4 जून को संडे मार्केट के माया कॉम्पलेक्स के पास से विकास कुमार की बाइक चोरी हो गई थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-block-athletics-association-honored-medal-winner-hiramuni-diggi/">चक्रधरपुर

: प्रखंड एथलेटिक्स संघ ने पदक विजेता हीरामुनि दिग्गी को किया सम्मानित

विकास ने थाने में की थी लिखित शिकायत

इसके बाद घटना को लेकर विकास ने थाने में लिखित शिकायत की थी. शिकायत दर्ज कर पुलिस को चोरों के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि दोनों चोरी की बाइक टपाने के चक्कर में है. सूचना पर पुलिस खरीदार बनकर 5 जून को दोनों के पास पहुंची और दोनों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि ओम कुमार पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही