Search

 
 
 

जमशेदपुर : हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : ईद मिलादुन्नबी समेत आगामी पर्व-त्योहार के दौरान उपद्रवी और हुड़दंगियों से निपटने के लिए जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल किया गया. यहां एसएसपी खुद मौजूद रहे और मॉक ड्रिल का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को हुड़दंगियों से निपटने के तरीके से अवगत कराया गया. साथ ही दंगा निरोधक और बल निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल की भी ट्रेनिंग दी गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-chief-provided-financial-support-for-the-funeral-rites/">बहरागोड़ा

: श्राद्धकर्म के लिए मुखिया ने की आर्थिक सहयोग

शांतिपूर्ण माहौल पर्व मानाने की अपील

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि पर्व-त्योहर के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखना पुलिस का मुख्य उद्देश्य है. किसी तरह की आपात स्थिति आने पर पुलिस अधिकारी और जवान उपद्रवियों और हुड़दंगियों से कैसे निपटे, इसे लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है. ताकि पुलिस पर्व-त्योहार के दौरान मुस्तैदी से अपना काम कर सके. उन्होंने शहर की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आम लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की. कहा कि आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व-त्योहार मनाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही