Search

 
 
 

Jamshedpur :  महिला ड्रग पेडलर, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और नकद जब्त

शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ह्यूमपाइप स्थित इंद्रानगर इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में एक महिला ड्रग पेडलर, उसके बेटे और एक नाबालिग को पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर की कई पुड़िया और बिक्री से जुड़ी नकदी भी बरामद की है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • ब्राउन शुगर और नकद बरामद

Jamshedpur :  शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ह्यूमपाइप स्थित इंद्रानगर इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में एक महिला ड्रग पेडलर, उसके बेटे और एक नाबालिग को पकड़ा गया है. पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर की कई पुड़िया और बिक्री से जुड़ी नकदी भी बरामद की है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ह्यूमपाइप के इंद्रानगर स्थित मकान संख्या 837 में लंबे समय से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी और एएसपी की निगरानी में सीतारामडेरा थाना की विशेष टीम गठित की गई.

 

टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से महिला ड्रग पेडलर भारती कैबर्तो, उसके बेटे विशाल कैबर्तो और इस धंधे में शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 4.32 ग्राम) बरामद किया. इसके अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े 4,820 रुपये नकद भी जब्त किए गए.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी भारती कैबर्तो काफी समय से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री का नेटवर्क चला रही थी. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के जरिए स्थानीय युवाओं और छात्रों तक भी नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे थे. पुलिस काफी समय से इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारती कैबर्तो के खिलाफ पहले से ही सीतारामडेरा, सोनारी और जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं. वहीं उसके बेटे विशाल कैबर्तो पर भी सीतारामडेरा और सोनारी थाना में मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में नया मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पकड़े गए नाबालिग के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही