Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर की रात बेंजीमीन बारला के घर में हुई चोरी के मामले का सिदगोड़ा पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा सुखिया रोड नंबर 10 के रहने वाले अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी गयी सामान को भी बरामद कर लिया है. उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-drowns-while-taking-bath-at-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट पर स्नान करने के दौरान किशोर डूबा

ये हुआ बरामद

आरोपी के पास से पुलिस ने दो पीस लैपटॉप. चार मोबाइल फोन, एक कलाई घड़ी, सोने की चेन, आधा कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है. आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह इसके पहले 2017 में दो बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है. मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी थी. टीम में एसआइ नितेश ठाकुर, रवि रंजन कुमार, संजीत कामर, विरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-woman-attempts-suicide-by-jumping-off-railway-bridge-saved-by-locals/">आदित्यपुर

: महिला ने रेलवे पुल से कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बचाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही