Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2बी पलसानिया बिल्डिंग के पास बीते दिनों घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सृष्टि गार्डन के पास रहने वाला विकास दास, बागुनहातु निवासी आकाश दत्ता उर्फ चेपा और मो जावेद शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो हजार रुपये और गहने समेत एक खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि 19 मई को जोन नंबर 2बी में घर का ताला तोड़कर रुपये समेत गहने और खाली गैस सलेंडर की चोरी कर ली गई थी. मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विकास और आकाश को गिरफ्तार किया. विकास की निशानदेही में पुलिस ने चोरी का गैस सिलेंडर सृष्टि गार्डन के पास ही झाड़ियों से बरामद किया जबकि जावेद के पास से नकद बरामद किया. इसके अलावा आकाश की निशानदेही पर गहने बरामद हुए. पुलिस ने सभी को मंगलवार को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-100-result-of-madhusudan-mahato-high-school-in-matriculation/">चक्रधरपुर

: मैट्रिक में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही