Search

जमशेदपुर : महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा में टेल्को खड़ंगाझार निवासी सुबोध तिवारी का शव बरामद किया गया था. इस मामले में परिजनों के बयान पर पुलिस ने शारदा तिवारी पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया.

पूर्व में महिला ने दी थी धमकी

परिजनों ने बताया कि सुबोध तिवारी मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे. वह राधिकानगर में रहने से पहले टेल्को गणेश मंदिर के पास किराए के मकान रहते थे. वहां उनके घर पर ही शारदा तिवारी भी किराए में रहती थी. घर वालों को जानकारी मिली कि शारदा तिवारी और सुबोध बाहर साथ साथ जाया करते है. इसके बाद शारदा तिवारी को घर वालों ने फोन कर सुबोध से अलग रहने को भी कहा था. बाद में सुबोध घर खाली कर राधिकानगर में आ गए. इसके बाद शारदा ने सुबोध के बड़े बेटे को फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया कि वह सुबोध को नहीं छोड़ने वाली और सभी को झूठे केस में फंसा देगी. 2 मार्च को सुबोध घर से गोविंदपुर जाने की बात कहकर निकले थे. रात 8 बजे फोन पर बात भी हुई थी फिर 11 बजे फोन करने पर फोन बंद आने लगा. परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन भी की पर सुबोध का कोई पता नहीं चला. 5 मार्च को टेल्को थाना में गुमशुदगी का मामल दर्ज कराया गया था.

मोबाइल अब तक नहीं हुआ बरामद

सुबोध का मोबाइल अब तक नहीं मिल पाया है, वहीं शारदा तिवारी भी फरार चल रही है. पुलिस सुबोध के मोबाइल को ट्रेस कर रही है. बता दे कि टेल्को राधिकानगर निवासी सुबोध तिवारी 2 मार्च से लापता थे. उनका शव सोमवार को परसुडीह बारीगोडा स्थित एक घर से बरामद किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp