Search

 
 
 

जमशेदपुर पुलिस ने 10 दिनों में किया 1088 लंबित वारंट का निष्पादन

 
Rohit Kumar (Jamshedpur) : जमशेदपुर के एसएसपी बनने के बाद किशोर कौशल लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने शहर के सभी थानेदारों के साथ एक बैठक की और लंबित मामलों के बारे में जानकारी ली. बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि शहरी क्षेत्र के 17 थानों में 1 अक्टूबर तक 2209 लंबित वारंट है, जिसके बाद उन्होंने सभी थानेदारों को लंबित मामलों को निपटाने का आदेश दिया. इधर 10 दिनों बाद शहरी क्षेत्र के थानेदारों ने 1088 यानि 41.40 लंबित वारंट का निपटारा कर दिया. एसएसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानेदारों को सम्मानित करने का आदेश दिया है. एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि 17 अक्टूबर तक 2209 लंबित वारंट ऐसे हैं. जिसका निपटारा नहीं किया जा रहा है. उन्होंने शहरी क्षेत्र के थानेदारों के साथ बैठक की और सभी को लंबित वारंट को कम करने का आदेश दिया था. इसमें सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानेदारों को सम्मानित किया जाएगा. जबकि जिन थानेदारों ने 30 प्रतिशत के कम लंबित मामलों का निपटारा किया है उनको शोकॉज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-20-lrdc-got-posting-notification-issued/">झारखंडः

20 LRDC को मिली पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

सबसे बेहतर प्रदर्शन उलीडीह ओपी का

एसएसपी ने बताया कि सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों में उलीडीह ओपी प्रभारी सोनु कुमार है. सोनु कुमार ने 16 अक्टूबर तक 68 प्रतिशत लंबित वारंट का निष्पादन किया है. जबकि सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में सीतारामडेरा थाना है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने सिर्फ 15 प्रतिशत मामले का ही निष्पादन किया है.

इनका प्रदर्शन रहा सबसे अच्छा

उलीडीह - 68 प्रतिशत सोनारी - 61 प्रतिशत गोविंदपुर - 60 प्रतिशत बिरसानगर - 57 प्रतिशत बिष्टुपुर - 57 प्रतिशत बर्मा माइंस - 55 प्रतिशत साकची - 53 प्रतिशत मानगो - 53 प्रतिशत बागबेड़ा - 52 प्रतिशत सिदगोड़ा - 46 प्रतिशत जुगसलाई - 45 प्रतिशत परसुडीह - 44 प्रतिशत आजादनगर - 32 प्रतिशत कदमा - 23 प्रतिशत गोलमुरी - 20 प्रतिशत टेल्को - 20 प्रतिशत सीतारामडेरा - 15 प्रतिशत इसे भी पढ़ें -कुख्यात">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-bail-to-notorious-human-smuggler-panna-lals-wife-and-brother/">कुख्यात

मानव तस्कर पन्ना लाल की पत्नी व भाई को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही