Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा, 53 किलो गांजा के साथ छह गिरफ्तार, ओड़िशा से जा रहे थे बिहार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते दिनों ही पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक दिव्यांग को गिरफ्तार किया था. उसके बाद एक बार फिर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर इस गिरोह का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के वैशाली जिला निवासी राजीव कुमार यादव, वेस्ट चंपारण निवासी सुनील कुमार बैठा, बेतिया निवासी राज कुमार बिंद, पटना निवासी सुमित कुमार और गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-files-nomination-says-in-road-show-stands-with-wayanad-people-in-all-their-issues/">राहुल

गांधी ने नामांकन दाखिल किया, रोड शो में कहा, वायनाड वासियों के सभी मुद्दों में उनके साथ खड़ा हूं
जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गांजा लेकर ओडिशा से मानगो बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं जो बस के माध्यम से बिहार जाएगा. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए हेड क्वार्टर डीएसपी-1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसमें सीतारामडेरा एवं मानगो पुलिस को शामिल किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड से राजीव कुमार यादव नामक युवक को संदिग्ध गतिविधि देखते हुए हिरासत में लिया. उसके पास से लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fake-id-created-on-facebook-in-the-name-of-dc-appeal-for-vigilance-instructions-for-investigation-and-strict-action-against-the-culprits/">जमशेदपुर

: डीसी के नाम से फेसबुक पर बनायी गयी फर्जी आईडी, सतर्कता की अपील, जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
पूछताछ के क्रम में राजीव कुमार यादव ने बताया कि उनके अन्य पांच साथी बेतिया (बिहार) जाने वाले बस में बैठकर अवैध गांजा के साथ अभी-अभी निकले हैं. इस पर छापेमारी दल द्वारा उक्त बस का पीछा करते हुए एनच 33 पर पकड़ा गया. जहां उनके पांच अन्य सहयोगियों से 46 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सभी उड़ीसा से गांजा बिहार लेकर जाने की तैयारी में थे. उन्होंने इसे एक बड़ी कामयाबी बतायी. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-policemen-will-get-730-days-maternity-leave-order-issued-from-police-headquarters/">महिला

पुलिसकर्मियों को 730 दिन का मिलेगा मातृत्व अवकाश,पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही