Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीएच एरिया में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

  • पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान किया बरामद
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया स्थित सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी सौरभ चावला के घर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिष्टुपुर चुना बाजार निवासी राजु साहु उर्फ झगरू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने झगरू की निशानदेही पर चोरी किए गए दो मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-arrah-bihar-four-dead-two-serious/">बिहार

के आरा में भीषण सड़क हादसा: चार की मौत, दो गंभीर
चोरी के सामान का बाजार मूल्य तीन लाख रुपये बताया गया है. जानकारी देते हुए डीएसपी सीसीआर अंजनी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को सौरभ चावला के घर चोरी हुई थी जिसकी शिकायत थाने में की गई. शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से चोर की पहचान की और राजु को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-government-and-fake-foreign-liquor-were-being-sold-in-the-same-building-3-arrested/">गिरिडीह

: एक ही बिल्डिंग में मिल रही थी सरकारी व नकली विदेशी शराब, 3 गिरफ्तार

अन्य दो साथी अब भी फरार 

डीएसपी ने बताया कि राजू की निशानदेही पर चोरी के सामान को बरामद कर लिया गया. घटना के दौरान राजू समेत तीन लोग शामिल थे. सभी खिड़की से घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए. सभी मोबाइल को बेचने की फिराक में थे इसी बीच पुलिस ने राजू को पकड़ लिया. दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-wing-celebrated-holi-with-the-elders-of-old-age-home/">हजारीबाग

यूथ विंग ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों संग मनाई होली 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही