Search

 
 
 

जमशेदपुर : भड़काउ पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा में हिंसा के बाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट करने वालों पर नजर बनाए हुए है. इसी के तहत पुलिस ने कदमा शास्त्रीनगर निवासी उबैद अख्तर के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. कदमा थाना में दंडाधिकारी निशा कुमारी के बयान पर उबैद अख्तर पर एक धर्म विशेष के लोगों को भड़काने एवं सामाजिक विद्वेष फैलाने को लेकर कदमा थाना में आईपीसी की धारा 295 (A) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसके अलावा कदमा निवासी अमित यादव पर भी भड़काउ पोस्ट करने का आरोप लगा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corporations-of-the-state-government-should-become-objects-of-show-off-saryu-rai/">जमशेदपुर

: राज्य सरकार के कारपोरेशन दिखावे की वस्तू बनें- सरयू राय

विशेष धर्म को भड़काने के लिए किया था पोस्ट

आरोपी उबैद ने फेसबुक पर धर्म विशेष के लोगों को भड़काने के लिए पोस्ट किया था. जांच के क्रम में ही पुलिस की नजर उक्त पोस्ट पर पड़ी जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि भड़काउ पोस्ट करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही