Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेरा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. पुलिस ने एक कार का पीछा कर उसे सोनारी स्थित वृंदावन गार्डेन से बरामद किया. हालांकि इस दौरान अपराधी मौके से फरार हो गए. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार पर कुछ अपराधी सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. अपराधियों के पास हथियार होने की भी संभावना है. सूचना पर टाइगर मोबाइल के जवान समेत चार पीसीआर वाहन कार का पीछा करने लगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-south-eastern-railway-got-the-gift-of-four-pairs-of-new-trains-in-the-festive-season/">जमशेदपुर

: त्योहारी सीजन में दक्षिण पूर्व रेलवे को चार जोड़ी नई ट्रेनों का मिला उपहार
अपराधी भी पुलिस को छकाते रहे. अंत में अपराधी कार को वृंदावन गार्डेन के अंदर घुसाकर भाग गए. पीछे से पुलिस भी पहुंची और कार को जब्त कर लिया. अपार्टमेंट के गेट पर तैनात गार्ड ने बताया कि उसने स्कूल वैन के लिए गेट खोला था, तभी तेज गति से कार अंदर प्रवेश कर गई. कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी भी अंदर आई. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही