Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंशु की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली राहत

Jamshedpur (Ashok Kumar) : भुइयांडीह का रहनावाला अंशु चौहान की गिरफ्तारी से पुलिस को काफी राहत मिली है. शनिवार को जब कोर्ट परिसर से अंशु को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, तब वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष इसका खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बनाये हुये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshed-due-to-cms-program-ambulance-stuck/">जमशेदपुर

: सीएम के कार्यक्रम की वजह से लगा जाम, एंबुलेंस फंसा

मौसा कन्हैया ने ही उपलब्ध करवाया था हथियार

अंशु ने पुलिस को बताया कि उसे मौसा कन्हैया सिंह ने ही हथियार मुहैया करवाया था. इस हथियार से वह पहले कन्हैया सिंह की सुरक्षा के लिये कोर्ट गया था और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. कन्हैया सिंह के खिलाफ सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने गैंग के बारे में की पूछताछ

अंशु चौहान के साथ उसके गैंग में और कौन-कौन नया चेहरा शामिल है इसके बारे में पुलिस ने अंशु से पूछताछ की है. इस दौरान पुलिस को कई सुराग भी हाथ लगे हैं. उसके माध्यम से पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिये भी छापेमारी कर रही है. अंशु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कन्हैया सिंह समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-young-man-cut-to-death-by-train-at-birbans-station/">आदित्यपुर

: बीरबांस स्टेशन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही