Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में डकैती के मामले में पुलिस को मिली सफलता, कल होगा खुलासा

Jamshedpur (Rohit kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत उमा अस्पताल के पास भारत फाइनेंशियल इंक्लूसन लिमिटेड में 12.80 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस घटना में शामिल डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों को जमशेदपुर लेकर आ रही है. संभवतः शनिवार को मामले का खुलासा पुलिस कर सकती है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी शहर छोड़कर भाग गए थे. पुलिस भी उनके पीछे लगी हुई थी. आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-six-day-post-budget-discussion-concluded-in-womens-university-various-competitions-organized/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में छह दिवसीय पोस्ट बजट चर्चा संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

क्या था मामला

2 फरवरी की रात पांच की संख्या में आए अपराधियों ने भारत फाइनेंस मे घुसकर 12.80 लाख की लूट कर ली थी. इस मामले में मैनेजर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई थी और जगह-जगह छापेमारी कर रही थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही