Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाबालिग को वापस लाने के लिए पुलिस मांग रही खर्च

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को बस्ती का ही रहने वाला मुकेश महाली भगा ले गया. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने मुसाबनी थाना में मामले को लेकर मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग का पता लगा लिया गया पर अब पुलिस पर नाबालिग के परिजन पैसे मांगने का आरोप लगा रहे हैं. शनिवार को नाबालिग की मां बेटी को वापस लाने की गुहार लगाते हुए एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. एसएसपी ने गुहार सुनकर मामले में उचित जांच का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-maa-vipadtarini-worshiped-for-the-good-wishes-of-the-family/">बहरागोड़ा

: परिवार की मंगल कामना के लिए पूजी गईं मां विपदतारिणी

12 जून से लापता है नाबालिग

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 12 जून से लापता है. पहले तो अपने स्तर से पता लगाया पर जब जानकारी नहीं मिली तो थाने में सूचना दी. बाद में मुकेश ने बेटी के साथ फोटो भेजा और बताया कि उनकी बेटी के साथ वह बेंगलुरु में है. इसके बाद उन्होंने मुसाबनी थाना में मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने भी फोन नंबर ट्रैक किया तो पता चला की दोनों बेंगलुरु में है. पीड़िती की मां का कहना है कि बेटी को वापस लाने के लिए पुलिस द्वारा आने जाने का किराया और खर्च मांगा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही