Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह श्मशान घाट के पास 13 अप्रैल की रात 10.30 बजे दाइगुट्टू के रहने वाले बिस्कुट कारोबारी अनिल प्रसाद साव से डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है. उसी के माध्यम से घटना की जांच पुलिस कर रही है. फुटेज के आधार पर ही पुलिस थाना क्षेत्र के कई दागियों से पूछताछ कर रही है. हालाकि घटना के चार दिनों के बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/the-minor-ran-away-from-the-clutches-of-the-little-angel-team-at-tatanagar-station/">टाटानगर
स्टेशन पर नन्हें फरिश्ते टीम के चंगूल से भागा नाबालिग
मुस्लिम बस्ती से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने एक को दबोचा [wpse_comments_template]
स्टेशन पर नन्हें फरिश्ते टीम के चंगूल से भागा नाबालिग
सिटी एसपी भी रखे हुए हैं नजर
लूट की घटना पर सिटी एसपी के विजय शंकर भी नजर रखे हुये हैं. उनका कहना है कि लूट डेढ़ लाख रुपये की हुई है या ढाई लाख रुपये की. इसका खुलासा सही तरीके से नहीं किया गया है. बिस्कुट कारोबारी बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. पहले लिखित दिया था कि डेढ़ लाख की लूट हुई है, लेकिन दूसरे दिन कहा कि उनके पास ढाई लाख रुपये थे.भोलू पर जतायी है आशंका
घटना के बाद बिस्कुट कारोबारी अनिल प्रसाद साव ने भोलू भुइयां पर अपनी आशंका जतायी है. उनका कहना है कि भोलू पहले भी उनसे रंगदारी मांगने के मामले में जेल जा चुका है. हो सकता है उसी ने घटना को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया होगा. घटना के बाद भोलू समेत तीन के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है.रेकी के बाद दिया गया घटना को अंजाम
जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे साफ लग रहा है कि पहले बदमाशों ने बिस्कुट कारोबारी की रेकी की थी. उसके बाद घटना को अंजाम दिया. स्कूटी की डिक्की में रुपये थे, इसकी जानकारी बदमाशों को कैसे लगी थी. घटना के समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें श्मशान के पास रोका था और मारपीट कर डिक्की से रुपये निकालकर फरार हो गये थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-police-caught-one-with-58-pudiya-brown-sugar-from-muslim-basti/">आदित्यपुर:मुस्लिम बस्ती से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने एक को दबोचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment