Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर पुलिस ने गुरुवार को बिष्टुपुर में पैदल गश्त किया. इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत और बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहे. लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से यह गश्त की गई. बिष्टुपुर के लोयला स्कूल से शुरु हुई यह पैदल गश्त धतकीडीह तालाब, हावड़ा बेकरी होते हुए कबीर मेमोरियल के पास खत्म हुई. गश्त के दौरान एसएसपी ने लोगों से उनकी समस्याओं को भी जाना. इसे भी पढ़ें : सूबेदार">https://lagatar.in/subedar-akshay-kumar-singh-became-the-pension-officer-of-ex-serviceman-service-council-hussainabad-unit/">सूबेदार

अक्षय कुमार सिंह बने पूर्व सैनिक सेवा परिषद हुसैनाबाद इकाई के पेंशन पदाधिकारी
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सुरक्षा और लोगों के बीच सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य से पैदल गश्त की शुरुआत की गई थी. इसके तहत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सप्ताह में दो से तीन दिन एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल गश्त करने का आदेश दिया गया था. आज बिष्टुपुर में पैदल गश्त किया गया है. वहीं लोकसभा चुनाव में भी किसी तरह की समस्या ना हो इस बात को भी ध्यान में रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही