Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर, गश्त तेज

 
Jamshedpur : अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. इसे लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने रात्रि गश्ती तेज करने, वाहनों की जांच करने के साथ-साथ एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में गुरुवार देर रात एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित सीसीआर परिसर में पीसीआर और बाइक पेट्रोलिंग के जवानों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. [caption id="attachment_835215" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/police-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीसीआर में मौजूद पुलिस पदाधिकारी और जवान[/caption] उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्रमुख चौक चौराहों पर नजर रखने के लिए पदाधिकारी और जवानों को निर्देशित किया गया है. उन्हें बताया गया है कि रात में लगातार गश्त करें और संवेदनशील स्थानों पर पर नजर रखें. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पूजा-अर्चना का दौर चलेगा ऐसे में ज्यादातर लोग आवाजाही करेंगे, इसलिए धार्मिक स्थलों पर खास तौर पर नजर बनाए रखें और लोगों से संपर्क में रहे. इस दौरान एसएसपी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से शहर की विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-beaten-to-death-due-to-old-rivalry-in-sidgora-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही