Search

 
 
 

Jamshedpur : फरार गणेश सिंह के घर पर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी गणेश सिंह के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को टेल्को पुलिस ने रंजीत सरदार हत्याकांड मामले में गणेश सिंह के मानगो डिमना रोड स्थित आवास पर इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ मौके पर पहुंची थी. वहीं मौके पर क्यूआरटी को भी तैनात किया गया था. इसके पूर्व उक्त मामले में कोर्ट से गणेश सिंह के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था, पर गणेश सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. इसके बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार की अदालत ने गणेश सिंह के खिलाफ इश्तेहार जारी किया था. इश्तेहार चस्पा करने के एक माह के अंदर गणेश सिंह कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होता तो पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी. इसके पूर्व पुलिस ने गुरुवार देर रात गणेश सिंह के घर छापेमारी भी की थी, पर वह घर में नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : Dumaria">https://lagatar.in/dumaria-solar-water-towers-are-falling-prey-to-corruption/">Dumaria

: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे सोलर जलमीनार

ये है मामला

बता दें कि 3 अक्टूबर 2022 को टेल्को थाना अंतर्गत सबुज कल्याण संघ के पास रंजीत सरदार की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा घूमने निकला था. बाइक से आए अपराधियों ने रंजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी बेटी तरणजीत के बयान पर टेल्को थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. इसमें गणेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही