Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एसडीएसएम स्कूल के पास एक जनवरी को चंद्रभूषण सिंह के साथ मारपीट कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर सिदगोड़ा पुलिस ने रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी भी दी गई. मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई रवि रंजन ने बताया कि एक जनवरी की रात टेल्को निवासी चंद्रभूषण सिंह के साथ मारपीट की गई थी. इसे भी पढ़ें : चाडिल">https://lagatar.in/chadil-accused-arrested-with-desi-katta-and-two-live-bullets/">चाडिल

: देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

इलाज के दौरान चंद्रभूषण सिंह को हो गई थी मौत

इलाज के दौरान चंद्रभूषण सिंह की मौत हो गई थी. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इस मामले में नामजद आरोपी बागुनहातू आश्रम के पास रहने वाला अमित सिंह और भीमा रोड निवासी चिराग मुखी घटना के बाद से फरार चल रहा है. रविवार को दोनों फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है. एक माह के अंदर अगर दोनों सरेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही