Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फरार जेएमएम नेता समेत तीन के घर पुलिस ने चास्पाया इश्तेहार

Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा थाना अंतर्गत आंध्रा एकेडमी स्कूल के बाहर 26 अक्टूबर को धातकीडीह निवासी अशफाक खान पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि मामले के आरोपी जेएमएम नेता फिरोज खान, फैजल हक उर्फ चिंटू और परवेज अब भी फरार चल रहे हैं. रविवार को कदमा पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चास्पया. पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ सभी के आवास पहुंची और इश्तेहार चस्पा किया. सभी फरार आरोपियों को जल्द से जल्द कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है. कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-reached-sonari-gwala-basti-after-the-district-administrations-notice-to-remove-the-encroachment/">जमशेदपुर

: जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की नोटिस के बाद सोनारी ग्वाला बस्ती पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता

घटना के पूर्व को अशफाक पर चली थी गोली

इस घटना में अशफाक के दाएं जांघ पर लगी थी. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. अशफाक के पिता मुस्ताक खान पीडब्ल्यूडी में सरकारी ठेकेदार है. उन्होंने जेएमएम नेता फिरोज खान पर हमला करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया था कि सोनारी सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास भी नवंबर 2019 में अशफाक पर गोली चलाई गई थी. उस वक्त भी अशफाक के पैर में गोली लगी थी. इसी मामले में फिरोज खान बार-बार केस उठाने की धमकी दे रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही