Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश गोप के घर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित आकाश गोप के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची और उसके घर के बाहर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की. साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में भी इश्तेहार चस्पा किया. जानकारी देते हुए बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक माथुरी ने बताया कि आकाश गोप एक शातिर चोर है. आकाश ने बिरसानगर और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल उसपर चार चोरी के मामले दर्ज है. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था. उसके घर पर इश्तेहार चस्पा गया है. अगर वह एक माह के अंदर सरेंडर नहीं करता तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-three-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-businessman-weapons-recovered/">आदित्यपुर

: व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही