Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी के फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो थाना की पुलिस ने बुधवार को एक मामले में फरार सोनारी निवासी कृष्णकांत प्रसाद के दो आवास पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया. कृष्णकांत प्रसाद मानगो की एक युवती को अश्लिल मैसेज भेजकर परेशान करती था. जिसके बाद उसके खिलाफ मानगो थाना में मामला दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है. जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से कुर्की जब्ती की कार्रवाई के तहत इश्तेहार हासिल किया. कोर्ट ने एक महीने के भीतर आरोपी को न्यायालय मे सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है. बताया जाता है की कृष्णकांत प्रसाद ने विगत दिनों मानगो निवासी एक युवती को अश्लील मैसेज मोबाइल पर भेजा था, जिसके बाद युवती के पिता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-two-arms-paddlers-from-sidgora-four-country-made-pistols-and-nine-live-cartridges-recovered/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से दो आर्म्स पैडलर्स चढ़े पुलिस के हत्थे, चार देशी कट्टा व नौ जिंदा कारतूस बरामद
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही