Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी पुल के पास पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी पुल के पास पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने शनिवार को कपाली डेमडुबी निवासी मो शबान अंसारी (21) की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में सबान अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजन स्थानीय कांग्रेस पीसीसी डेलिगेट्स जिला महासचिव तस्लीमा मलिक, फरहद बेगम और खैरुन निशा के साथ मामले  को लेकर एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-of-bengali-community-celebrated-poila-baisakh-with-pomp/">चांडिल

: बंगाली समुदाय के लोगों ने पोइला बैशाख मनाया धूमधाम से

अचानक से रोककर करने लगे पिटाई

शबान ने बताया कि वह जमशेदपुर परिवहन कार्यालय में अपना लाइसेंस बनवाने आया था. सुबह 11.30 बजे वह वापस अपने घर की ओर जा रहा था. तभी मौके से किसी वीआईपी का काफिला गुजर रहा था. वह काफिले के काफी पीछे था. काफिला के पुल पार करते ही पीछे जा रही पीसीआर नंबर 11 के कर्मियों ने उसे रोका और बिना कुछ कहे पिटाई शुरू कर दी. उसने मारने का कारण भी पूछा पर पुलिस ने कुछ नहीं कहा और पिटाई करते रहे. शबान ने बताया कि उसने रोजा रखा है फिर भी पुलिस ने बेरहमी से उसकी पिटाई की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही